- Hindi News
- National
- Vidisha News Mp News Action Will Be Taken If Connection Of Tap Water Scheme Is Disconnected Without Knowing
बिना जानकारी नल जल योजना के कनेक्शन काटे तो होगी कार्रवाई
हैंडपंप और नलजल योजनाओं के सुधार के लिए कंट्रोल रूम बनेंगे
कलेक्टर सिंह ने बिगड़े हैंड पंप और नलजल योजनाओं की सूचनाओं पर त्वरित कार्रवाई करने के लिए तहसील स्तर पर कंट्रोल रूम बनाने के निर्देश दिए। साथ ही कलेक्टर ने बिगड़े हैंडपंप को एक दिवस में ही सुधारने के निर्देश दिए। इसके अलावा जिन हैंडपंप में पाइप बढ़ाने हैं या सिंगल फेस की मशीन डालने की आवश्यकता उन्हें चिन्हित कर कार्य शीघ्र करने को कहा है। जिससे गर्मी के दिनों में लोगों को पानी के लिए दिक्कत न हो। अगर ऐसा नहीं हुआ तो संबंधितों पर कार्रवाई होगी।
विदिशा| कलेक्टोरेट में सोमवार को लंबित आवेदनों की समीक्षा बैठक रखी गई। इस में कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने ऊर्जा विभाग के अधिकारियों को किसी भी नल-जल योजना का बिजली कनेक्शन नहीं काटने की हिदायत दी है। कलेक्टर ने यह भी कहा है कि उनकी जानकारी के बगैर जिले में कहीं भी नलजल योजना का बिजली कनेक्शन काटने की सूचना मिली तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। गर्मी के दौरान जल आपूर्ति बनाए रखने के लिए पुख्ता प्रबंध पीएचई विभाग सहित जनपदों एवं निकायों के अधिकारियों को दिए। एसडीएमों को भी पेयजल आपूर्ति के कार्यों की मानिटरिंग करने को कहा है।