पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sironj News Mp News After Three Years The Water System At Lbs College Could Be Provided No Longer Having To Call For Water Camper

तीन साल बाद एलबीएस कॉलेज में हो सकी पानी की व्यवस्था, अब नहीं मंगवाना पड़ रहे पानी के कैंपर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शासकीय लाल बहादुर शास्त्री कालेज के छात्र-छात्राओं की पेयजल समस्या का निदान प्रबंधन ने कर दिया है। कालेज परिसर में स्थित हैंडपंप में सबमर्सिबल पंप लगा है उसे कालेज की पाइप लाइन से अटैच कर दिया है। इससे उम्मीद बंध गई है कि आने वाले गर्मियों में होने वाली परीक्षा में परीक्षार्थियों को पर्याप्त पानी उपलब्ध हो सकेगा।

सिरोंज कालेज में लंबे अरसे से पेयजल संकट बना हुआ था। कालेज परिसर में स्थित हैंडपंप के खराब होने की वजह से यह स्थिति बनी थी। इस बीच प्रबंधन ने मोटर भी लगवाई लेकिन इसके बाद भी पानी नहीं निकल सका। इसके बाद प्रबंधन ने प्रयास करना ही बंद कर दिया था। तीन साल से प्रबंधन निजी दुकानदारों से पानी कैंपर मंगवा रहा था। आम दिनों में कैंपर की संख्या 10 से 12 होती है तो परीक्षा में ये संख्या बड़ कर 30 से 35 तक पहुंच जाती थी। हाल ही में प्रबंधन ने पेयजल समस्या के स्थाई समाधान की कोशिश शुरू कर दी थी। यह कोशिश सफल हो गई है। कालेज के हैंडपंप में सबमर्सिबल पंप लगवा कर पानी लाने की शुरूआत कर दी है। पंप से पानी निकलना शुरू हुआ तो प्रबंधन ने करीब परिसर में डाली गई अपनी ही पाइप लाइन से इसे जोड़ दिया है।

इससे अब कालेज परिसर में पर्याप्त पानी उपलब्ध हो गया है। प्रबंधन ने अब स्वयं के 10 कैंपरों में पानी भर कर व्यवस्था बनाई जा रही है। पानी की व्यवस्था होने से कालेज परिसर के प्रसाधन कक्ष का उपयोग भी होने लगा है। 19 मार्च से कालेज में सभी कक्षाओं की परीक्षा शुरू हो जाएंगे। अब परीक्षार्थियों को अपने साथ पानी की बाटल नहीं लाना होगा। कालेज के 2 हजार छात्र-छात्राओं की पानी संबंधी समस्या का स्थाई समाधान हो गया है।

30 प्रतिशत छात्र-छात्राएं पहन कर आ रहे यूनिफार्म

छात्र-छात्राओं की मांग पर प्रबंधन ने फरवरी के महीने में कालेज में ड्रेस कोड लागू करने का निर्णय लिया था। इस निर्णय पर प्रबंधन ने 20 फरवरी से अमल शुरू किया। हालांकि प्रबंधन ने यूनिफार्म को लेकर सख्ती नहीं दिखाई लेकिन इसके बाद भी इस निर्णय का सकारात्मक असर दिखाई दे रहा है। कालेज आने वाले करीब 30 प्रतिशत छात्र-छात्राएं यूनिफार्म पहन कर ही आ रहे हैं। अभाविप नेता अभिषेक भार्गव और एनएसयूआई नेता अतीक मंसूरी ने बताया कि ड्रेस कोड लागू होने से कालेज में बाहरी तत्वों का प्रवेश बंद हो गया है। हम खुद छात्र-छात्राओं से सम्पर्क कर व्यवस्था में सहयोग करने का अपील कर रहे हैं।

19 मार्च से कॉलेज में सभी कक्षाओं की परीक्षा शुरू होगी, परीक्षार्थियों को बाटल नहीं लाना पड़ेगी

पानी पहुंचने से अब हो सकेगा आॅडिटोरियम का उपयोग

पानी और बिजली की व्यवस्था नहीं होने की वजह से कालेज परिसर में 46 लाख की लागत से बने आडिटोरियम का उपयोग भी नहीं हो पा रहा था। प्रबंधन ने सप्ताह भर पहले ही आडिटोरियम में बिजली की व्यवस्था कर दी है। अब प्रबंधन यहां पर पानी की व्यवस्था करने में भी जुटा हुआ है। कालेज भवन की पाइप लाइन को ही आडिटोरियम की पेयजल लाइन से जोड़ा जाएगा। पानी की व्यवस्था होने के बाद प्रबंधन द्वारा इस बार परीक्षा में आडिटोरियम भवन का उपयोग भी कर सकेगा।

तीन साल अब कॉलेज कैंपस में पर्याप्त पानी मिल रहा है

-लालचंद राजपूत, प्राचार्य एलबीएस कालेज सिरोंज।

काॅलेज परिसर में लगे हैंडपंप में सबमर्सीबल पंप लगाया गया है।
खबरें और भी हैं...