- Hindi News
- National
- Vidisha News Mp News All 36 Gaushalas Will Open Joint Account Monitoring To The Officials
सभी 36 गोशालाओं का खुलेगा ज्वाइंट अकाउंट निगरानी की जिम्मेदारी अधिकारियों को सौंपी
गोशालाओं के निर्माण कार्यों की समीक्षा की गई। गौ-शाला संचालन के लिए जो कांसेप्ट निर्धारित किया गया है, उसके अनुरूप कार्यों का क्रियान्वयन जनपद पंचायतों के सीईओ अनिवार्य रूप से करेंगे। पहले चरण में 36 में से 10 गोशालाओं का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है। अन्य गोशालाओं का निर्माण कार्य भी तेजी से चल रहा है। प्रत्येक गो-शाला के लिए पांच-पांच गो सेवकों को चिन्हित करने के निर्देश दिए हैं।
नोडल, समन्वय अधिकारी का दायित्व सौंपा
जिले की सभी 36 गौ-शालाओं की निगरानी रखने के लिए अधिकारियों को एक-एक गौ-शाला आवंटित की गई है। गौशाला आवंटित कर उन्हें नोडल, समन्वय अधिकारी का दायित्व सौंपा गया है।
नोडल अधिकारी की मौजूदगी में होगी पहली बैठक
प्रत्येक गौ-शाला समिति की पहली बैठक नोडल अधिकारियों की उपस्थिति में होगी। प्रत्येक गो-शाला का बैंक खाता अध्यक्ष एवं समिति के सचिव का ज्वाइंट होगा। प्रत्येक गौ-शाला में पशुधन की संख्यात्मक जानकारी के लिए पशु चिकित्सा विभाग द्वारा गो-शाला में रखे गए गोवंश के कान में संख्यात्मक टेग लगाया जाएगा। आधुनिक तरीके से गौ-शालाओं का संचालन होगा। गौ-शाला समितियां स्वयं में आर्थिक रूप से सबल होंगे और गो-शाला में आवश्यक सामग्री जैसे चारा, पानी, बिजली, साफ सफाई इत्यादि के पुख्ता प्रबंध होंगे। इसके लिए माडल फार्मेट जिला स्तर पर तैयार किया गया है। इस फार्मेट के तहत निर्धारित बिन्दुओं पर कार्रवाई करने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं।