पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

ग्यारसपुर उत्कृष्ट स्कूल में पकड़ाया एक नकलची

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सोमवार को विज्ञान का पेपर

जिले में आयोजित बोर्ड परीक्षा के लिए 75 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, इनमें 14 अति संवेदनशील और 4 संवेदनशील परीक्षा केंद्र हैं। हाई स्कूल परीक्षा में जहां जिले में 23386 परीक्षार्थी दर्ज हैं, जबकि हायर सेकंडरी की परीक्षा में 16077 परीक्षार्थी दर्ज है। कक्षा 10वीं का अगला पेपर सोमवार को विज्ञान का होगा। जिला शिक्षा अधिकारी एसपी त्रिपाठी ने बताया कि जिले में चल रही बोर्ड परीक्षा में व्यवस्थित तरीके से आयोजित हो रही हैं।

विदिशा|माध्यमिक शिक्षा मण्डल की बोर्ड परीक्षा के तहत गुरुवार को हुई की कक्षा 10वीं की परीक्षा में एक नकल प्रकरण सामने आया है। ग्यारसपुर उत्कृष्ट स्कूल के परीक्षा केंद्र में परीक्षा दे रहे एक छात्र द्वारा नकल किए जाने पर प्रकरण बनाया गया है। गुरुवार को कक्षा 10वीं का गणित का पेपर था।

जिले में इस परीक्षा में 23386 परीक्षार्थी दर्ज हैं, जिनमें से 22548 परीक्षार्थी ही शामिल हुए हैं। शिक्षा विभाग के अधिकारियों के मुताबिक इस बार बोर्ड परीक्षा में महज 6 नकल प्रकरण बने हैं। शुक्रवार को हायर सेकंडरी की परीक्षा होगी।
खबरें और भी हैं...