- Hindi News
- National
- Vidisha News Mp News Appointed Kunwar Ranveer Pratap Karni Becomes District Chief Of Army
नियुक्ति... कुंअर रणवीर प्रताप करणी सेना के बने जिलाध्यक्ष
विदिशा| श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना मध्यप्रदेश के प्रदेशाध्यक्ष ठाकुर जीवन सिंह शेरपुर के निर्देशानुसार और भोपाल संभाग अध्यक्ष सचिन सिंह गड़ाजागीर की अनुशंसा पर कुंअर रणवीर प्रताप सिंह बीकावत पलोह को चौथी बार श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना विदिशा का जिला अध्यक्ष बनाया गया है। प्रदेश नेतृत्व ने श्री बीकावत को जिला अध्यक्ष का दायित्व सौंपते हुए यथाशक्ति राष्ट्र एवं समाज के सर्वांगीण विकास में पूर्ण सहयोग देने की आशा जताई है।