पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Vidisha News Mp News As Soon As The Evening Starts The Market Appears On The Road Not Getting Rid Of The Problem

शाम होते ही लगने लगता है सड़क पर बाजार, नहीं मिल रही समस्या से मुक्ति

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शाम होते ही सब्जी और फल विक्रेता ठेले लेकर खड़े हो जाते

गंजबासौदा| रेलवे स्टेशन मुख्यमार्ग के बीच में डिवाइडर पर जाली लगाने के कारण शाम होते ही आधा सब्जी बाजार सुभाष चौक से आगे लगने लगा। हाथ ठेले सड़क पर खड़े हो रहे हैं। इससे रेल यात्रियों और राहगीरों को मुख्य मार्ग से निकलते समय समस्याओं का सामना करना पड़ता है। नपा अब तक इनको व्यवस्थित करने स्थान का चयन नहीं कर पाई। दिन में बाजार कक्का गली से मील रोड तक लगता है। शाम होते ही सब्जी और फल विक्रेता अपने हाथ ठेले व दुकानें लेकर मुख्य मार्ग पर पहुंचकर खड़े हो जाते हैं। शाम होते-होते इनकी संख्या दर्जनों में हो जाती है। इससे मार्ग से दो पहिया और चार पहिया वाहन चालकों को निकलने में दिक्कत होती है हाथ ठेलों से मार्ग सिकुड़ जाता है। जिस कारण सड़क पर आए दिन जाम जैसे हालात निर्मित हो रहे हैं।

सडक़ पर लग रहे सब्जी बाजार समस्या का हल नहीं हो पा रहा।
खबरें और भी हैं...