- Hindi News
- National
- Mandi Bamora News Mp News Assistant Director Searched Students As Well As Supervisors
सहायक संचालक ने छात्रों के साथ ही पर्यवेक्षकों की भी तलाशी ली
10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा
मंडीबामोरा| शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में बनाए गए स्कूलों के परीक्षा केंद्र 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के दौरान सहायक संचालक जेड इक्का ने निरीक्षण किया।
उन्होंने प्रत्येक कक्षा में जाकर विद्यार्थियों की तलाशी ली। उन्होंने देखा कि कोई पर्यवेक्षक मोबाइल तो नहीं रखे, पर्यवेक्षक तक की तलाशी ली। उन्होंने देखा कि सभी पर्यवेक्षक के मोबाइल सीलबंद लिफाफे में रखे हुए पाए गए। किसी भी प्रकार का कोई नकल प्रकरण नहीं बनाया गया।जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा भेजे गए और उड़नदस्ता ने भी निरीक्षण किया। इस निरीक्षण में 5 लोग शामिल थे। उन्होंने प्रत्येक कक्ष में तलाशी ली, वहां व्यवस्था संतोषजनक पाई गई। केंद्र अध्यक्ष केके तिवारी ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्वक ढंग से चल रही हैं। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। यहां पर परीक्षा के दौरान स्टाफ तक आने-जाने जाने की मनाही है। स्टाफ को 1 बजे के बाद स्कूल आने की परमिशन है। परीक्षा के दौरान परीक्षा के दौरान कोई भी आसपास भी नहीं भटकना ना चाहिए। 100 मीटर के दायरे में किसी को भी आने की परमिशन नहीं है।