- Hindi News
- National
- Sironj News Mp News Azad Cricket Trophy Sagar Defeated Mr Union And Nateran Defeated Bawchia
आजाद क्रिकेट ट्रॉफी: सागर ने एमआर यूनियन तो नटेरन ने बावचिया को हराया
विदिशा| क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद की स्मृति में जैन कालेज युवा संघ द्वारा आयोजित टेनिस बाल क्रिकेट टूर्नामेंट आजाद ट्राफी का शुभारंभ किया गया। टूर्नामेंट का शुभारंभ मैच सागर बनाम एमआर यूनियन के बीच खेला गया। इसमें सागर की टीम विजयी रही।
दूसरा मैच नटेरन बनाम बावचिया गांव की टीम के बीच हुआ और इसमें नटेरन की टीम विजेता रही। पहले मैच में सागर के खिलाड़ी गोलू को मैन आफ द मैच चुना गया। साथ ही दूसरे मैच में नटेरन टीम के अनुरा को मैन आफ द मैच चुना गया।