ट्रॉली से टकराकर बाइक सवार की मौत
विदिशा| ग्यारसपुर थाना क्षेत्र में हाईवे के पास बमोरा मोहल्ला में एक खड़ी ट्रॉली में बाइक सवार बढ़ गया बाइक में 2 लोग सवार थे। उसमें से दोनों आपस में जीजा साले थे। बाइक के ट्रॉली से भीड़ ने के कारण पपलेश वल्द गोवर्धन उम्र 32 साल निवासी गुलाबरी की एंबुलेंस से विदिशा ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। जबकि दूसरा व्यक्ति कमलेश मूलचंद उमर 28 साल को गंभीर हालत में अस्पताल में रेफर किया गया है।