- Hindi News
- National
- Vidisha News Mp News Brahmin Samaj Sewa Nyas Set Up Women39s Health Test And Awareness Camp
ब्राह्मण समाज सेवा न्यास ने महिला स्वास्थ्य परीक्षण एवं जागरूकता शिविर लगाया
विदिशा| रविवार को ब्राह्मण समाज सेवा न्यास की महिला इकाई द्वारा महिला स्वास्थ्य परीक्षण एवं जागरूकता शिविर का आयोजन स्थानीय ब्रह्मा भवन ब्राह्मण धर्मशाला मोहन गिरी में किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक एवं स्वास्थ्य परीक्षण करने नगर की वरिष्ठ महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. निर्मला तिवारी द्वारा भगवान श्री परशुराम की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। पंडित विजय दीक्षित ने बताया कि कार्यक्रम में अनेक महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। साथ ही महिलाओं को स्वस्थ रहने के विभिन्न उपचार बताए गए। कार्यक्रम में मुख्य रूप से शीतल पुरोहित, सीमा तिवारी, अनीता चतुर्वेदी, श्वेता देवलिया, मनीषा पांडे, रितु देवलिया, उर्मिला तिवारी, दीपमाला शर्मा, रजनी शर्मा, मीनू शर्मा, भारती दीक्षित, सरिता शर्मा, सरला शर्मा, नंदिनी सोनी, भूलता पांडे सहित अन्य कई महिलाएं सम्मिलित हुईं।