पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sironj News Mp News Case Filed On Sharma Family False Demand To Withdraw

शर्मा परिवार पर दर्ज प्रकरण झूठा, वापस लेने की मांग

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जमीन को लेकर हुए साहू परिवार और शर्मा परिवार के विवाद में सोमवार को सर्व ब्राह्मण महापंचायत भी सामने आ गई है। सोमवार को एसडीएम को ज्ञापन सौंप कर महापंचायत के सदस्यों ने मामले में आरोपी बनाए गए ब्राह्मण समाज के सदस्यों पर दर्ज प्रकरण को वापस लेने की मांग की है।

कर्राखेड़ी मार्ग पर स्थित खेत की जमीन को लेकर 6 मार्च को रोहिलपुरा निवासी बंसीलाल साहू और पामाखेड़ी निवासी मनोहरलाल शर्मा के परिजनों के बीच विवाद हो गया था। जिसमें जमकर लट्ठ, फरसे, तलवार और बंदूक का उपयोग हुआ था। घटना में साहू परिवार के तीन सदस्य और शर्मा परिवार का एक सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिन्हें इलाज के लिए भोपाल रेफर किया गया था। मामले में सिरोंज पुलिस द्वारा दोनों पक्षों के खिलाफ धारा 307 के तहत प्रकरण कायम किया गया था। इसी को लेकर सोमवार को सर्व ब्राह्मण महापंचायत ने मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन तहसीलदार अलका सिंह को सौंपा। जिसमें उन्होंने बताया कि भूमि विवाद को लेकर पटवारी द्वारा मनोहरलाल शर्मा को सूचना देकर बुलाया गया था। इसके बाद साहू परिवार के सदस्यों ने अपने लोगों के उन पर हमला कर दिया। इसी दौरान साहू परिवार के एक सदस्य द्वारा बंदूक चलाने पर उनके ही परिवार के सदस्य को पैर में बंदूक की गोली लग गई और वे घायल हो गए। साहू परिवार द्वारा मामले में मनोहरलाल शर्मा और उनके परिजनों पर झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं। उन्होंने ज्ञापन में मनोहरलाल शर्मा और उनके परिजनों पर दर्ज किए गए प्रकरण को वापस लेने की मांग की है। ज्ञापन में सर्व ब्राह्मण महापंचायत में प्रशांत पालीवाल, रामबाबू शर्मा, नीरज शर्मा, अमित शर्मा, अमित पारासर के साथ ही बड़ी संख्या में ब्राम्हण समाज के सदस्य उपस्थित थे। ज्ञापन सौंपने के बाद सभी सदस्य सिरोंज थाने भी पहुंचे और अपनी मांग से पुलिस प्रबंधन को अवगत कराया।

रविवार को साहू समाज ने भी सौंपा था ज्ञापन

घटना में गंभीर रूप से घायल साहू परिवार के सदस्यों पर लगाई गई धारा 307 को हटाने की मांग को लेकर रविवार को सिरोंज साहू समाज ने भी एक ज्ञापन तहसीलदार अलका सिंह को सौंपा था। साहू समाज के सदस्य ज्ञापन सौंपने के बाद सिरोंज अस्पताल और थाना परिसर में भी पहुंचे थे।
खबरें और भी हैं...