- Hindi News
- National
- Sironj News Mp News Celebrated Sagar39s Diksha Day In Virajit Jain Muni Time
नगर में विराजित जैन मुनि समय सागर का दीक्षा दिवस मनाया
सिरोंज| नगर में विराजित जैन मुनि समय सागर महाराज का दीक्षा दिवस शनिवार को मनाया गया। इस अवसर पर अमृत वचनों का आयोजन भी हुआ। इन दिनों नगर में जैन मुनि 108 प्रसाद सागर महाराज ससंघ विराजमान है। उनके साथ ही पांच जैन मुनियों का सानिध्य जैन समाज को प्राप्त हो रहा है। मुनियों के सानिध्य से उत्साहित जैन समाज द्वारा प्रतिदिन कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
इसी क्रम में शनिवार को संघ में शामिल जैन मुनि समय सागर महाराज का 41 वां दीक्षा दिवस मनाया गया। इस अवसर पर सुबह के समय कठाली बाजार स्थित श्री चंद्रप्रभु जिनालय में श्रीजी का अभिषेक, पूजन, शांतिधारा के उपरांत मुनिश्री समय सागर महाराज की पूजन अर्ध्य चढ़ाया गया। इस अवसर पर सभागार में आयोजित अमृत वचनों के दौरान मुनि प्रसाद सागर महाराज ने मुनि समय सागर महाराज के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि उनकी दीक्षा आचार्यश्री विद्यासागर महाराज के सानिध्य में जैन तीर्थ द्रोणागिरी में सम्पन्न हुई थी। वे उनके प्रथम शिष्य हैं।