- Hindi News
- National
- Ganjbasoda News Mp News Cleanliness Drive Cleanliness Of Cataract Drain Through Jcb
सफाई अभियान... जेसीबी से कराई मोतिया नाले की सफाई
गंजबासौदा| नगर पालिका द्वारा वार्ड क्रमांक 5 व 6 स्थित मोतिया नाले की जेसीबी की मदद से सफाई कराई। सफाई कार्य के दौरान निकले मलबे को ट्रैक्टर ट्राली की मदद से बाहर निकाला गया। नाले में पालीथिन, कचरा एकत्रित हो जाने से जल भराव की स्थिति निर्मित हो रही थी। नपा स्वास्थ्य अधिकारी आरके नेमा ने बताया कि मोतिया नाला नगर के कई स्थानों से गुजरता है। जल भराव की स्थिति होने पर वार्डों में गंदगी व मच्छरों की समस्या निर्मित होती है। समस्या निराकरण के लिए विशेष अभियान चलाकर जेसीबी से सफाई कराई गई। सफाई कार्य के साथ ही स्थानीय नागरिकों को जागरूक करते हुए कहा कि घरों से निकलने वाले कचरे को नालियों व नालों में न फेंका जाए। वार्डवासियों द्वारा फेंके गए कचरे से ही जल निकासी बाधित होती है। इससे परेशान होना पड़ता है। घरों से निकले कचरे को डस्टबिन व नपा कचरा वाहन में डाला। नगर पालिका द्वारा नालों व नालियों की सफाई के साथ साथ नागरिकों को स्वच्छ भारत अभियान के प्रति जागरूक कर रहे हैं ताकि रहवासी भी नगर को स्वच्छ बनाने में कार्य करें।