पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मोबाइल पर अभद्र मैसेज भेजने की शिकायत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गंजबासौदा|लड्ढा एजेंसी गली निवासी राजू तिवारी ने मोबाइल पर अभद्र मैसेज भेजने की शिकायत सिटी कोतवाली में की है। शिकायत में कहा गया है कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा पिछले एक सप्ताह से 8817285321 से अभद्र मैसेज भेजे जा रहे हैं। थाना प्रभारी वीरेंद्र झा ने इस मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

ब्राह्मण समाज का होली मिलन समारोह आज

गंजबासौदा| 15 मार्च दोपहर 2 बजे मील रोड़ स्थित हितकारणी धर्मशाला में ब्राह्मण समाज द्वारा होली मिलन समारोह आयोजित किया जाएगा। समाज सदस्यों ने बताया कि मिलन समारोह में समाज सदस्य एक दूसरे को गुलाल लगाकर रंगों के त्यौहार की शुभकामनाएं देंगे।

खबरें और भी हैं...