पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Vidisha News Mp News Congress Leader Tiwari Appointed Administrator Of District Cooperative Central Bank

कांग्रेस नेता तिवारी जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के प्रशासक नियुक्त

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कुरवाई के वरिष्ठ कांग्रेस नेता और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री घनश्याम तिवारी को जिला सहकारी केंद्रीय बैंक में प्रशासक के पद पर नियुक्त किया गया है।

इस संबंध में 13 मार्च को कार्यालय संयुक्त पंजीयक सहकारी संस्थाएं भोपाल के संयुक्त पंजीयक आरआर सिंह द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि जिला सहकारी केंद्रीय बैंक विदिशा में 19 जुलाई 2018 के संचालक मंडल में कोरम का अभाव होने के कारण 28 फरवरी 2019 को जारी एक आदेश द्वारा संयुक्त आयुक्त सहकारिता भोपाल संभाग भोपाल को प्रशासक नियुक्त किया गया था। इसके बाद 13 मार्च 2020 से जिला सहकारी केंद्रीय बैंक विदिशा में शासन द्वारा लिए गए निर्देश के पालन में घनश्याम तिवारी को प्रशासक नियुक्त करने के निर्देश दिए गए हैं ।

इस संबंध में घनश्याम तिवारी ने बताया कि उन्हें प्रशासक नियुक्त किया गया है ।15 मार्च रविवार को सुबह 11:30 बजे जिला
सहकारी केंद्रीय बैंक विदिशा में पहुंचकर
प्रशासक के पद पर पदभार ग्रहण करेंगे। इसके बाद दोपहर 12:00 बजे मीडिया कर्मियों से बातचीत करेंगे।

खबरें और भी हैं...