- Hindi News
- National
- Shamshabad News Mp News Congress Workers Said We Do Not Hear Bjp39s Hold In Administration
कांग्रेस कार्यकर्ता बोले- हमारी सुनवाई नहीं होती, प्रशासन में भाजपा की पकड़
मीडिया ने कारण पूछा तो बचते नजर आए
प्रभारी मंत्री
प्रदेश में चल रही राजनीतिक उठापटक के चलते सरकार के मंत्री भी अब मीडिया से बचते नजर आ रहे हैं। प्रभारी मंत्री हर्ष यादव आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में शामिल होने लटेरी जा रहे थे।
नगर के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने प्रभारी मंत्री के स्वागत हेतु ग्राम बरबटपुरा एकत्रित होना शुरू कर दिया। प्रभारी मंत्री के आते ही पार्टी से असंतुष्ट चल रहे कई कार्यकर्ताओं ने सवालों की झड़ी लगाते हुए कार्यकर्ताओं की उपेक्षा का आरोप लगा दिया। इसी बात को लेकर जब मीडिया ने प्रभारी मंत्री से सवाल करना चाहा तो प्रभारी मंत्री हर्ष यादव कन्नी काटते हुए रवाना हो गए। जाते-जाते मीडिया पर ही आरोप लगा गए कि आप लोग हमारी कोई खबर नहीं दिखाते।
कार्यकर्ताओं पर बदले की भावना से हो रही कार्रवाई : कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि हमारी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। प्रशासन में भाजपा की पकड़ मजबूत है। कार्यकर्ताओं पर बदले की भावना से कार्रवाई हो रही है। मंत्री को नहीं पता कि कार्यकर्ता परेशानी में हैं। प्रशासन पर कोई पकड़ है नहीं। ऐसे में कार्यकर्ताओं की समस्या सुलझाने वाला कोई नहीं है। इससे यह जाहिर होता है कि कार्यकर्ताओं पर न मंत्री का ध्यान है न ऊपर के बड़े नेताओं का।
इसी कारण से शमशाबाद विधानसभा में कांग्रेस की हर बार करारी हार होती है। कांग्रेस कार्यकर्ता छोटे राम ने बताया कि जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि भाजपा के नेता कमलेश मेहर ने मेरे भाई का तबादला चुटकियों में करा दिया।