- Hindi News
- National
- Ganjbasoda News Mp News Construction Did Not Start Even After Seven Days Problems Faced By Passers By Half Road Closure
सात दिन बाद भी शुरू नहीं हुआ निर्माण, आधी सड़क बंद होने से राहगीरों को आ रही दिक्कतें
गंजबासौदा| पिछले सात दिनों से तिरंगा बायपास से महाराणा प्रताप चौराहे के बीच चल रहे। टू लेन सड़क निर्माण कार्य बंद होने से ट्रैफिक को समस्या आ रही है। स्मार्ट सिटी योजना के तहत तिरंगा बायपास से महाराणा प्रताप चौराहे के बीच चल रहे निर्माण के चलते आधी सड़क बंद है। इस पर सीसी निर्माण के लिए बेस बनाया जा रहा था। लेकिन पिछले सात दिनों से निर्माण कार्य बंद है। इसके चलते वाहनों को क्रॉसिंग में समस्या आ रही है।
इधर नागरिकों का कहना है कि जब से काम बंद है, साइट पर न तो कोई मजदूर दिख रहा है न ही ठेकेदार के कर्मचारी, काम बंद पड़ा है। अभिषेक तिवारी का कहना है एसडीएम और कलेक्टर की फटकार के बाद भी स्मार्ट सिटी योजना का निर्माण कार्य गति नहीं पकड़ पा रहा। वर्तमान में भी यह निर्माण कार्य पूरा नहीं किया इसको अधूरा छोड़ कर ठेकेदार ने नए बस स्टैंड पर नाला निर्माण शुरू कर दिया। इन दिनों फसल कटाई शुरू हो गई है, इसके चलते मजदूरों की भी समस्या आ रही है। नागरिकों का कहना है पहले सड़क का निर्माण पूरा किया जाए यदि ऐसे ही हालात रहे तो सड़क का निर्माण पूरा होना मुश्किल है। ठेकेदार ने योजना के तहत नगर में अब तक जितने काम प्रारंभ किए थे, सारे अधूरे पड़े। इससे योजना के तहत चल रहे निर्माण कार्य गति नहीं पकड़ पा रहे हैं। इससे योजना भी प्रभावित हो रही है।