पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Vidisha News Mp News Corona Virus Opd And Emergency Services To Be Opened Even Today

कोरोना वायरस : आज भी अस्पताल खुलेंगेे ओपीडी और इमरजेंसी सेवाएं भी चालू रहेंगी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बचाव: संक्रमित व्यक्ति के निकट संपर्क में न अाए, हाथ साबुन से बार-बार धोते रहें, -सामान्य सर्दी, खांसी, बुखार होने पर चिकित्सक की सलाह लें।

लक्षण: सर्दी, खांसी, बुखार, सिरदर्द, गले में खराश निमोनिया, सांस लेने में तकलीफ इत्यादि गंभीर बीमारियां उत्पन्न करता है।

ऐसे फैलता है: संक्रमित व्यक्ति के खांसने या छींकने से, छूने या हाथ मिलाने से भी इसका संक्रमण फैलता है।

विदिशा| राज्य शासन से मिले आदेश के बाद कोरोना वायरस के संक्रमण से निपटने के लिए जिला स्वास्थ्य विभाग भी सक्रिय हो गया है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा.केएस अहिरवार ने यहां जारी अपने बयान में कहा कि 14 मार्च शनिवार को रंगपंचमी के अवकाश के बाद भी सभी स्वास्थ्य सेवाएं चालू रखी गई हैं। इसी प्रकार 15 मार्च रविवार को सामान्य अवकाश के बाद भी सभी स्वास्थ्य केंद्र खुले रहेंगे। इमरजेंसी एवं ओपीडी सेवाएं भी चालू रहेंगी। इससे लोगों को इलाज में सहूलियत मिलेगी।
खबरें और भी हैं...