- Hindi News
- National
- Vidisha News Mp News Cute Baby Photo Contest 700 Children39s Entry Did Not Understand Who To Choose So The Jury Awarded Everyone The Winner
क्यूट बेबी फोटो कांटेस्ट... 700 बच्चों की आई एंट्री, समझ नहीं आया किसे चुनंे, इसलिए निर्णायक मंडल ने सभी को विजेता बनाकर नवाजा
स्प्रिंग फील्ड वर्ल्ड स्कूल द्वारा रविवार को स्कूल परिसर में ‘क्यूट बेबी फोटो कांटेस्ट’ रखा गया। इसमें लगभग 700 बच्चों के अभिभावकों ने अपने नौनिहालों के फोटो भेजकर कांटेस्ट में हिस्सा लिया।
इस कांटेस्ट प्रथम श्रेणी में 3 वर्ष से 6 वर्ष के बच्चे और द्वितीय श्रेणी में 7 से 10 वर्ष के बच्चों ने भाग लिया। प्रतियोगिता मे बच्चों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर पुरस्कृत किया जाना था। लेकिन सभी बच्चों के खूबसूरत फोटो देखकर निर्णायक मंडल काफी प्रभावित हुआ। और किसी भी बच्चे मे भेद न करते हुए निर्णायक मंडल ने सभी प्रतिभागियों को प्रथम पुरस्कार से नवाजा।
निशुल्क फीस व भोजन की घोषणा
विद्यालय के संचालक योगेंद्र सिंह राणा ने अपने उद्बोधन में “नारी तू नारायणी” तथा भारत माता की जय के नारे लगाए। उन्होंने महिला दिवस के उपलक्ष्य में यह घोषणा कि आज जो भी अपने बच्चों का विद्यालय में प्रवेश कराएगा उनसे प्रवेश और भोजन शुल्क नहीं लिया जाएगा।
जिम्नास्टिक की प्रस्तुति दी: नन्हें-मुन्ने बच्चों ने जिम्नास्टिक की शानदार प्रस्तुति देकर दर्शकों को चकित कर दिया। इस मौके पर बच्चों के मनोरंजन के लिए विद्यालय के संचालक योगेंद्र सिंह राणा द्वारा निशुल्क बाल मेला एवं खाने के स्टॉल की व्यवस्था की गई, जिसका बच्चों ने आनंद लिया।
नारी पुरुषों से कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रही है: सना वर्मा
मुख्य अतिथि के रूप में ज़िला पुलिस अधीक्षक विनायक वर्मा की प|ी सना वर्मा ने कहा कि आज की नारी भी पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य कर रही हैं। डिप्टी कलेक्टर प्रवीण प्रजापति ने कहा कि स्प्रिंगफील्ड वर्ल्ड स्कूल ऐसा विद्यालय है जो कि छात्रों के शारीरिक, बौद्धिक तथा सर्वांगीण विकास पर कार्य कर रहा है। भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष राजेश जैन ने कहा कि इस विद्यालय रूपी आधुनिक तक्षशिला छात्रों को ज्ञान यज्ञ में तपा कर तैयार किया जा रहा है। विद्यालय के निर्देशक कुनाल खंडेलवाल ने विद्यालय में होने वाली गतिविधियों तथा आगामी योजनाओं के विषय में जानकारी दी।