- Hindi News
- National
- Sironj News Mp News Daytime Mercury At 300 Feeling Of Cold Occurring In Morning And Evening
दिन का पारा 300 पर, सुबह और शाम हो रहा सर्दी का अहसास
बुधवार को रात का पारा 15 डिग्री दर्ज किया गया
14 मार्च से लगेंगे खरमास 30 दिन नहीं होंगे शुभ कार्य
16 जनवरी से शुरू हुए विवाह के शुभ मुहूर्त पर एक बार फिर से ब्रेक लगने जा रहा है। 14 मार्च को खरमास की शुरुआत होते ही अगले एक महीने तक यानी कि 13 अप्रैल तक विवाह का कोई मुहूर्त नहीं होगा। इसके बाद ही विवाह आदि मांगलिक कार्य शुरू हो सकेंगे। 14 मार्च से खरमास शुरु हो जाएगा। यानी कि खरमास के पहले से ही सात फेरों पर बंदिश लग जाएगी। बता दें कि 2 मार्च से होलाष्टक शुरू हो गए थे। धार्मिक मान्यता के अनुसार सूर्य उदय के साथ तिथि की शुरुआत होती है, इसलिए 2 मार्च से होलाष्टक शुरू हुए जो 9 मार्च को होलिका दहन के साथ समाप्त हुए।
विदिशा| शहर में बुधवार का दिन आम दिनों के मुकाबले गर्म रहा। तेज धूप होने से दोपहर में गर्मी सा अहसास हुआ, हालांकि शाम को फिर ठंडक हो गई। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक गुरुवार से दोपहर में गर्मी का अहसास होगा। हालांकि रात के तापमान में कमी आई है। पिछले चार दिन से रात का पारा कम है। एक दिन पहले मंगलवार सुबह कई जगह हल्की बूंदाबांदी हुई थी। इससे मंगलवार को दिन का पारा कम था लेकिन बुधवार को धूप रही। शहर का अधिकतम तापमान 30 डिग्री व न्यूनतम तापमान 15 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिक एसएस तोमर ने बताया कि राजस्थान में बने कम दबाव के क्षेत्र के कारण मौसम बदला था। अब असर कमजोर हो गया है।