- Hindi News
- National
- Ganjbasoda News Mp News Dealing With Occupation Of New Bus Stand Shops Will Be Built Near Boundary Wall And Telephone Exchange
नए बस स्टैंड पर कब्जे से निपटने बाउंड्रीवॉल और टेलीफोन एक्सचेंज के पास दुकानें बनेंगी
इस योजना के लिए स्मार्ट सिटी का कार्य खत्म होते कार्रवाई शुरू करेगी नपा
भास्कर संवाददाता | गंजबासौदा
नए बस स्टैंड पर अतिक्रमण की समस्या से निपटने के लिए नगर पालिका व्यापारिक दुकानों का निर्माण कराने की योजना तैयार कर रही है। इस योजना को टीएनसीपी से मंजूर कराएगी। नपा की जमीन पर हो रहे अतिक्रमण से निपटने के लिए नपा ने बाउंड्रीवाल के स्थान पर व्यापारिक दुकानें निर्माण योजना को पहले ही मूर्त रुप दे चुकी है।
इस योजना के तहत शेष बची बाउंड्रीवाल जमीन सहित टेलीफोन एक्सचेंज के आसपास नई दुकानें बनाएगी। बस स्टैंड पर नपा की करीब 35 बीघा जमीन है। जमीन के चारों और बस्ती होने के कारण लगातार अतिक्रमण हो रहा है। खाली जमीन पर गुमठियां लगती जा रही हैं। वर्तमान में नपा आर्थिक तंगी के दौर से गुजर रही है। इससे उसके पास बाउंड्रीवाल बनाने रुपए नहीं है। इसलिए बाउंड्रीवाल के स्थान पर व्यापारिक दुकानें बना रही है। इससे आय भी होगी। निर्माण के रुपए मिल जाएंगे। परिसर की बाउंड्रीवाल का काम भी करेंगी। इस योजना के लिए स्मार्ट सिटी का कार्य खत्म होते कार्रवाई शुरू करेगी।
सुरक्षा की तैयारीबस स्टैंड पर नपा के पास है करीब 35 बीघा जमीन, जिस पर कब्जे की आशंका
व्यापारिक दुकानों के निर्माण कराने के लिए टीएनसीपी से मंजूरी कराएगी नपा
नपा बनाएगी दुकानें, योजना तैयारी। जिससे नए बस स्टैंड पर अितक्रमण न हो सके।
44 दुकानों के निर्माण कर चुकी है
नपा महाराणा प्रताप चौक से बरेठ रोड के बीच 150 वर्गफीट बाउंड्रीवाल की जमीन पर 23 व्यापारिक दुकानों का निर्माण कर चुकी है। इसी प्रकार ट्रांसपोर्ट नगर की जमीन पर 21 व्यापारिक दुकानों का निर्माण हो चुका है। नपा नए बस स्टैंड पर 66 दुकानें और बनाने की योजना पर कार्य कर रही है। उसने पूर्व में कुल 110 व्यापारिक दुकानें बनाने की योजना है। इसमें से 44 पहले ही बन चुकी हैं।
शुरू की जाएगी कार्रवाई
अतिक्रमण हमेशा समस्या बना है यहां पर
नए बस स्टैंड से अतिक्रमण हटाने के लिए कई बार नागरिक भी एसडीएम को ज्ञापन दे चुके हैं। अतिक्रमण का दायरा कम होने के स्थान पर लगातार बढ़ता जा रहा है। इससे श्रीरामलीला मैदान छोटा होता जा रहा है। लगातार गुमठियों की संख्या बढ़ रही है। इससे नपा का दो तरफ नुकसान हो रहा है। उसकी जमीन भी अतिक्रमण की चपेट में आती जा रही है। पूरे परिसर की सुंदरता धीरे धीरे खत्म हो रही है। असामाजिक गतिविधियां बढ़ रही हैं।
चारों और अतिक्रमण
नपा अपनी 35 बीघा जमीन की बाउंड्रीवाल नहीं बना पाई थी। यह जमीन उसने सेन समाज 1990 में ली थी। उस समय से अब तक चारों और खुली है। वर्तमान में बस्ती से घिर चुकी है। मकान फैलते जा रहे हैं। नए बस स्टैंड की जमीन कम होती जा रही है। लगातार हो रहे अतिक्रमण के बाद भी नपा खामोश है। अपनी ही जमीन की सुरक्षा नहीं कर पा रही है। हालात इतने खराब हैं कि दो साल में राजस्व विभाग से नपा अपनी जमीन का सीमांकन नहीं करा पाई है।
नोटिस चस्पा करने के बाद भी नहीं हटे अतिक्रमणा
स्मार्ट सिटी योजना के तहत चल रहे सड़क और नाले निर्माण के लिए नपा ने बस स्टैंड की गुमठियों पर अतिक्रमण हटाने नोटिस चस्पा किए थे लेकिन एक महीने का समय निकल चुका है किसी ने अतिक्रमण नहीं हटाया। इससे निर्माण प्रभावित हो रहा है। व्यवस्थित तरीके से कार्य नहीं हो पा रहा है। इस योजना को इस उद्देश्य से लागू करना चाहती है।