- Hindi News
- National
- Vidisha News Mp News Decrease In The Number Of Foreign Tourists Compared To January February Employees Doing Duty At The Gate Wearing Masks
जनवरी-फरवरी की तुलना में विदेशी पर्यटकों की संख्या में आई कमी, मास्क पहनकर गेट पर ड्यूटी कर रहे कर्मचारी
10 फीसदी विदेशी पर्यटक : श्री मेहतो ने बताया कि सीजन में हर साल यहां अक्टूबर से मार्च तक एक दिन में औसतन एक हजार तक देशी-विदेशी पर्यटक आते हैं। इसमें विदेशी पर्यटकों की संख्या भी 10 फीसदी तक होती है।
विदेशी पर्यटकों के ग्रुप का टूर कैंसिल
सांची में सीनियर गाइड राकेश सिंह बताते हैं कि मार्च महीने में 10 से ज्यादा विदेशी पर्यटकों के ग्रुप का सांची टूर कैंसिल हुआ है। इन दिनों श्रीलंका समेत सभी देशों के 5 से 7 पर्यटक की रोजाना दिखाई देते हैं। श्रीलंका को छोड़ दिया जाए तो यूरोप, यूके, इटली, जापान सहित अन्य देशों से आने वाले पर्यटकों की संख्या कम हुई है।
विदिशा| अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन स्थल सांची में भी कोरोना वायरस के संक्रमण का असर दिखाई देने लगा है। यहां अब सांची पर्यटन स्थल के सभी कर्मचारी मास्क पहनकर अपनी ड्यूटी कर रहे हैं। संदिग्ध मरीजों की जांच भी करवाते हैं। इसी प्रकार यहां विशेष रूप से आने वाले विदेशी पर्यटकों की जांच करवाई जा रही है कि कहीं यहां आने वाले विदेशी पर्यटक कोरोना वायरस के संक्रमण के शिकार तो नहीं हैं।
वहीं सांची में जनवरी और फरवरी की तुलना में देखा जाए तो मार्च के महीने में विदेशी पर्यटकों की संख्या में कुछ कमी आई है। सांची स्थित एएसआई के सहायक संरक्षक अधिकारी संदीप मेहतो ने बताया कि इन दिनों कोरोना वायरस के फैलते संक्रमण के चलते एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं। सभी कर्मचारियों को संक्रमण से बचाव के लिए मास्क उपलब्ध कराए गए हैं। इसके लिए विदेशी पर्यटकों के स्वास्थ्य की जांच के लिए डाक्टरों की टीम भी तैनात की गई है।