पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sironj News Mp News Demand To Manage Water Drainage In Bhawani Nagar Area

भवानी नगर इलाके में पानी निकासी का प्रबंध करने की मांग

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भवानी नगर क्षेत्र के रहवासियों ने इलाके में पानी निकासी का प्रबंध करने की मांग प्रशासन से की है। गुरूवार दोपहर में वार्ड 10 में भवानी नगर इलाके के अनेक रहवासी तहसील कार्यालय में पहुंचे। यहां पर प्रशासन को ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि भवानी नगर इलाके में पानी निकासी का कोई भी प्रबंध नहीं है। इस कारण घरों का पानी सड़क पर अथवा आसपास स्थित प्लाटों में ही भरा रहता है। इस वजह से इलाके में न केवल गंदगी फैल रही है बल्कि मच्छरों की वजह से बीमारियांे के फैलाने का डर भी बना रहता है। हालात यह है कि बारिश होने पर सड़क का पानी भी घरों में भरता है। रहवासियों ने मोहल्ले में पानी निकासी का प्रबंध करने की मांग की है। मांग करने वालों में राहुल शर्मा, राजेश प्रजापति, राजाराम, लाला राम, रामू राठौर, रामचरण, नवीन और प्रमोद के साथ ही अनेक नागरिक शामिल है।

खबरें और भी हैं...