पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sironj News Mp News Devotees Going To Karela Will Get Gram Pola And Puri Vegetable In The Syringe

करीला जाने वाले श्रद्धालुआंें को मिलेगी सिरोंज में तले चने, पोला और पुड़ी-सब्जी की प्रसादी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सिरोंज से होते हुए करीला जाने वाले और वापस लौट कर आने वाले श्रद्धालु सिरोंज-बीना हाइवे पर रिंग रोड चौराहे पर भोजन प्रसादी ग्रहण कर सकेंगे। करीला माता सेवा समिति भोजन भंडारे के लिए 30 क्विंटल आटे की पुड़ी बनवाई जा रही है।

रंगपंचमी पर मां जानकी के दरबार करीला में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए करीला माता सेवा समिति द्वारा हर साल भोजन प्रसादी भंडारे का आयोजन किया जाता है। समिति द्वारा इस बार भी सिरोंज-बीना हाइवे पर रिंग रोड चौराहे पर भंडारे का आयोजन किया जाएगा। भंडारे की प्रसादी बनाने के लिए चौराहे पर शुक्रवार को तीन भट्टियों का निर्माण किया गया। जिन पर पुड़ी बनाने का सिलसिला शनिवार सुबह शुरू हो जाएगा। समिति के सदस्य विधायक प्रतिनिधि रमेश यादव ने बताया कि भंडारे की शुरूआत शनिवार शाम से हो जाएगी।

करीला जाने वाले श्रद्धालुओं को तले हुए चने की प्रसादी प्रदान की जाएगी। समिति द्वारा 2 क्विंटल चने से यह प्रसादी बनाई जा रही है। इसके उपरांत शनिवार देर रात से पुड़ी और आलू-टमाटर की सब्जी की प्रसादी का वितरण किया जाएगा। समिति द्वारा रविवार शाम तक लगातार भोजन प्रसादी का वितरण किया जाएगा। भोजन वितरण के लिए सड़क किनारे ही पंडाल लगाया गया है। समिति सदस्य यहीं पर सेवा कार्य करेंगे। यह सारी व्यवस्थाएं समिति के सदस्यों द्वारा अनाज एवं नकद राशि का सहयोग प्रदान कर जुटाई गई है।

माधव ग्रुप करेगा तीन क्विंटल पोहे का वितरण: करीला जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए रोहिलपुरा चौराहे पर माधव ग्रुप द्वारा पोहे की प्रसादी का वितरण किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए ग्रुप के संयोजक राहुल त्यागी ने बताया कि करीला जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए 3 क्विंटल पोहा बनवाया जा रहा है। इस अवसर पर समिति द्वारा लोकगीतों का आयोजन भी किया जाएगा।

सिराेंज-बीना हाइवे पर िरंग राेड चाैराहे पर कर रहे भंडारे की व्यवस्था।
खबरें और भी हैं...