पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Vidisha News Mp News District Level Vigilance And Monitoring Committee Meeting On 16

जिला स्तरीय सतर्कता एवं मानिटरिंग समिति की बैठक 16 को

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

विदिशा| अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत गठित जिला स्तरीय सतर्कता एवं मानिटरिंग समिति की बैठक 16 मार्च को आयोजित की गई है। यह बैठक कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में दोपहर 2 बजे से आयोजित की गई है। आदिम जाति कल्याण विभाग के जिला संयोजक ने बताया कि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत गठित उक्त समिति की प्रथम त्रैमासिक बैठक की सूचनाएं समिति के सभी सदस्यों को प्रेषित की गई है। जिले में दर्ज प्रकरण एवं राहत राशि की स्वीकृति के लिए भेजे गए प्रकरणों की समीक्षा, पुलिस विवेचना में लंबित प्रकरणों की समीक्षा, विशेष न्यायालय विदिशा में निराकृत एवं लंबित प्रकरणों की समीक्षा इत्यादि शामिल हैं।
खबरें और भी हैं...