मंगलवार को विश्व दिव्यांग जन दिवस पर जिला मुख्यालय के जिला दिव्यांग पुनर्वास केन्द्र में दिव्यांग जनों के लिए कार्यक्रमों का आयोजन किया गया था। दिव्यांगों द्वारा तैयार की गई कलाकृतियों का प्रदर्शन स्टॉलों के माध्यम से किया गया था। जिले में संचालित संस्थाओं के दिव्यांग जनों ने स्टॉलों में मौजूद रहकर अतिथियों को अपनी कलाकृति की जानकारी इशारों और संकेतों से दी। वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी गईं। दिव्यांगजनों के द्वारा एकल-सामूहिक गान एवं नृत्य के अलावा फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में सहभागिता निभाई है। जिसे अतिथियों के अलावा अन्य ने एकटक देखा और तालियां बजाकर से हौसला अफजाई की। दिव्यांग जनों के लिए आयु वर्ग एवं दिव्यांगता ग्रुप आधार पर दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। उपरोक्त प्रतियोगिता के विजेताओं एवं अन्य के लिए अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया।
कानून के समक्ष सभी व्यक्ति समान हैं: न्यायाधीश
अपर जिला न्यायाधीश डीपीएस गौर ने कहा कि कानून के समक्ष सभी व्यक्ति समान है। दिव्यांग जनों की मदद के लिए विशेष प्रावधान है। उन्होंने जिला विधिक सहायता के माध्यम से दी जाने वाली मदद को रेखांकित करते हुए कहा कि जिले की ऐसी स्वयंसेवी संस्थाएं जो दिव्यांग जनों के पुनरोद्धार हेतु कार्य कर रही हैं। उन्हें यदि इन कार्यों में किसी भी प्रकार की अड़ चने आती हैं, कानूनी प्रावधानों की मदद के लिए विधिक सहायता कार्यालय को आवेदन कर सकते हैं।
ग्रुप के आधार पर हुई दौड़,स्पर्धा में विजेताओं काे अतिथियों ने दिए पुरस्कार
सामाजिक न्याय एवं निशक्तजन कल्याण विभाग द्वारा विश्व विकलांग दिव्यांग दिवस के अवसर पर दिव्यांग विकलांग बच्चों द्वारा खेलकूद प्रतियोगिता एवं छात्रों को दिए लैपटॉप तो वही छात्र को दी ट्रायसिकल।
दिव्यांगजनों का ध्यान रख रही है राज्य सरकार: विधायक
विधायक शशांक भार्गव ने कार्यक्रम में शामिल होकर दिव्यांग जनों का हौसला अफजाई की। भार्गव ने सम्बोधन में कहा कि सरकार दिव्यांग जनों का विशेष ध्यान रखा रही है। उन्हें किसी भी प्रकार के अभाव से जूझना ना पड़े के लिए हर स्तर पर प्रबंध सुनिश्चित किए गए हैं। राज्य सरकार द्वारा पेंशन में वृद्धि की गई है। इस वृद्धि से निशक्तजन वंचित नहीं हुए हैं। भार्गव ने दिव्यांग रोहन लोधी और मुस्कान सेन को लैपटॉप प्रदाय किए। कार्यक्रम में सामाजिक न्याय एवं निशक्त कल्याण विभाग के संचालक डॉ पीके मिश्रा ने स्वागत प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। इस अवसर पर जिला विधिक सहायता अधिकारी अनीस अब्बासी के अलावा स्वंयसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी मौजूद थे। कार्यक्रम संचालन भगवान सिंह राजपूत ने किया।
मात्र स्नेह और प्रोत्साहन से इनकी क्षमताओं में निखार लाया जा सकता है: कलेक्टर
कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने दिव्यांग जनों का सदैव प्रोत्साहित करते रहने की बात करते हुए कहा कि इनमें अद्भुत क्षमता होती है, मात्र स्नेह और प्रोत्साहन से इनकी क्षमताओं में निखार लाया जा सकता है। दिव्यांग जनों से स्नेह पूर्वक संवाद करने से उन्हें जो खुशी प्राप्त होती है, उसे किसी पैमाने पर नापा नहीं जा सकता है। जिला पंचायत अध्यक्ष तोरण सिंह दांगी ने कहा कि दिव्यांग जन अब किसी सहारे के लिए लाचार ना बनें इसके प्रयास हम सबको करना चाहिए।