प्रतिबंध के बाद भी देर रात तक बज रहे डीजे
भास्कर संवाददाता | गंजबासौदा
कक्षा 10वीं व 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के चलते डीजे साउंड पर सख्ती से रोक लगाई गई है। डीजे साउंड पर रोक लगाए जाने के लिए कोतवाली व देहात थाना प्रभारी द्वारा डीजे संचालकों को बैठक के दौरान निर्देशित किया जा चुका है लेकिन उसके बाद भी बिना किसी रोक टोक के डीजे देर रात तक बज रहे हैं। गुरुवार रात शादी समारोह में रात 12 बजे तक तेज आवाज में डीजे साउंड बजते रहे लेकिन पुलिस प्रशासन द्वारा कार्रवाई नहीं की गई। देर रात तक बजने वाले डीजे साउंड से विद्यार्थियों को काफी परेशान होना पड़ रहा है।