पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sironj News Mp News Due To Lack Of Boundary Wall Dirt Plants Are Also Destroyed In The Campus Teachers And Students Are In Trouble

बाउंड्रीवाॅल न होने से परिसर में गंदगी पौधे भी नष्ट, शिक्षक-छात्र दिक्कत में

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्वच्छता के लिए निकाली जन जागरण रैली का भी असर नहीं

ग्राम गमाखर स्थित शासकीय विद्यालय में बाउंड्री कराए जाने की मांग।

गंजबासौदा| ग्राम गमाकर के हाई स्कूल में बाउंड्रीवाल न होने से शिक्षक और छात्र परेशानी का सामना कर रहे हैं। परिसर में लगाए पौधे भी जानवरों ने नष्ट कर दिए हैं। रोज स्कूल खुलते प्रांगण में गंदगी एवं शराब की खाली शीशियां बिखरीे मिलती हैं।

शाला के शिक्षक एवं विद्यार्थी सरपंच के साथ मिलकर पूरे ग्राम में स्वच्छता के प्रति जन जागरण के लिए रैली भी निकाल चुके हैं। गांव के चौक चौराहों पर नुक्कड़ नाटकों के जरिए भी जन जागरण का प्रयास किया। लेकिन शरारती तत्व सुधरने का नाम नहीं ले रहे। गांव के राजेंद्रसिंह रघुवंशी ने बताया रोज शाला के दरवाजे पर ही गंदगी मिलती है। जिसे हमें फेंकना पड़ता है। शासन द्वारा कोई चौकीदार चपरासी स्वीपर नहीं दिया गया है। शिक्षकों का कहना है हम लोग पूरे गांव मे कई बार जन जागरण के लिए प्रयास कर चुके हैं। लेकिन जब भी शाला खोलो आस पास गंदगी मिलती है। शाला की बाउंड्री काफी लंबी है इसीलिए शासन स्तर पर ही बन सकती है। नरेंद्रसिंह और राजेंद्र चौकसे ने बताया इस मामले में कई बार वरिष्ठ अधिकारियों को लिखा जा चुका है फिर भी बाउंड्रीवाल नहीं बनवाई गई। पौधरोपण भी आवारा मवेशियों ने नष्ट कर दिया।
खबरें और भी हैं...