पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बिजली बिलों का समय पर नहीं हो पा रहा निराकरण

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गंजबासौदा| बिजली बिल राशि अधिक आने से परेशान उपभोक्ता कंपनी कार्यालय के चक्कर लगाने को मजबूर हैं लेकिन कभी अधिकारी के अनुपस्थित होने व कभी भीड़ अधिक होने से उपभोक्ताओं की समस्या का निराकरण नहीं हो पा रहा है।

उपभोक्ता कैलाश अहिरवार का कहना है कि आंकलित खपत के आधार पर हजारों रुपए का बिल थमाया गया है। जिसे भरने में वह असमर्थ है। बिल राशि में संशोधन कराने के लिए कार्यालय के चक्कर लगाने को मजबूर है। जबकि कई उपभोक्ताओं का कहना है कि खपत से भी अधिक बिल दिए जा रहे हैं। शिकायत पर भी राशि में संशोधन नहीं किया जा रहा है। राशि अधिक होने की बात पर बिल किश्तों में भरने की सलाह दी जा रही है लेकिन बिल राशि कम नहीं किए जाने से उपभोक्ताओं को परेशान होना पड़ रहा है।
खबरें और भी हैं...