- Hindi News
- National
- Vidisha News Mp News Emphasis On Adding New Members To The Conference Of Defense Committee
रक्षा समिति के सम्मेलन में नए सदस्य जोड़ने पर जोर
विदिशा| पुलिस लाइन में त्योहारों को दृष्टिगत रखते हुए नगर रक्षा समिति का सेमिनार आयोजित किया गया। इसमें सिविल लाइन और कोतवाली थाना क्षेत्र के नगर रक्षा समिति के सदस्य और पदाधिकारी उपस्थित हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसपी विनायक वर्मा द्वारा की गई। एसपी ने अपने उद्बोधन में रक्षा समिति को और सुदृढ़ करने, रक्षा समिति का पुनर्गठन करने, नए सदस्यों को जोड़ने आदि विषयों पर जोर दिया। कार्यक्रम के दौरान रक्षा समिति के सदस्यों को ड्रेस, टोपी, बेल्ट और सीटी आदि सामग्री वितरित की गई। आने वाले समय में जिले के समस्त थानों के रक्षा समिति के एवं ग्राम रक्षा समिति के सदस्यों का सेमिनार आयोजित होगा।