- Hindi News
- National
- Ganjbasoda News Mp News Employee Said Arrangements Should Be Made To Pay Before The Festival
कर्मचारी बोले- त्योहार से पहले वेतन देने की व्यवस्था की जाए
गंजबासौदा| त्योहारों के बावजूद अब तक कर्मचारियों को वेतन नहीं मिलने से मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ ने रोष व्यक्त किया है। संघ के संभागीय उपाध्यक्ष सैयद शफाकत हुसैन कादरी ने बताया कि होली जैसा महत्वपूर्ण पर्व एवं सभी वर्गों में शादी विवाह होने के बावजूद अब तक कर्मचारियों को वेतन नहीं मिला है। शासन को त्योहारों पर पहले से बजट एवं अन्य व्यवस्था करके रखना चाहिए ताकि कर्मचारियों के बच्चे भी धूमधाम से अपने पर्व मना सकें। जबकि शासन ने सभी विभागों को प्रति माह एक तारीख को वेतन जमा करने के आदेश जारी किए हुए हैं। तहसील अध्यक्ष महाराज सिंह राजपूत ने बताया कि इस बार परीक्षा ड्यूटी लगाने में कई तरह की विसंगतियां की गई हैं। ऐसी ही समस्याओं को लेकर एक प्रतिनिधि मंडल संचालक लोक शिक्षण संचालनालय से मिलेगा। इस अवसर पर ब्लाक अध्यक्ष सबल सिंह राजपूत, कैलाश श्रीवास्तव, बलराम सिंह कुर्मी, आजाद सिंह, सुरेश तिवारी आदि लोग उपस्थित थे।