पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

आरओबी के पास शासकीय भूमि पर अतिक्रमणकारियों की नजर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गंजबासौदा| मर्दाखेड़ी गांव के समीप बने रेलवे ओवर ब्रिज के समीप शासकीय भूमि पर अतिक्रमण करने की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। आरओबी निर्माण के साथ ही अतिक्रमणकारियों की नजर शासकीय भूमि पर थी। कार्य पूरा होने के बाद ब्रिज से आवागमन शुरू हो चुका है। अतिक्रमणकारियों द्वारा ब्रिज के समीप शासकीय भूमि पर गुमठी व अस्थाई दुकान बनाकर कब्जा करने के लिए पत्थर रखे जा रहे हैं। नागरिकों का कहना है कि कई ग्रामीणों ने बिना किसी अनुमति से भवन निर्माण शुरू कर दिया है तो कई दुकान संचालित करने के लिए अतिक्रमण करने की जुगाड़ में हैं। ब्रिज के समीप अतिक्रमण किए जाने से आवागमन के दौरान वाहन चालकों को परेशान होना पड़ेगा। साथ ही सड़क हादसे होने का डर बना रहेगा। नागरिकों की मांग है कि राजस्व दल द्वारा मौके पर पहुंचकर जांच की जाए ताकि शासकीय भूमि पर अतिक्रमण होने से रोका जा सके।

खबरें और भी हैं...