- Hindi News
- National
- Sironj News Mp News Enthusiasm Holi39s Enthusiasm At The Festival Too Colors Reached Door To Door
उत्साह...दोज पर भी रहा होली का उत्साह, रंग डालने घर-घर पहुंचीं टोलियां
सिरोंज| होली का उत्साह नगर में बुधवार को भी दोपहर तक बना रहा। लोग सामूहिक रूप से अनराव का रंग डालने के लिए लोगों के घरों पर पहुंचे।
नगर में होली का उल्लास सोमवार रात को होलिका दहन के साथ ही शुरू हो गया था। लोगों ने एक-दूसरों को गुलाल का तिलक लगा कर होली की बधाई दी। इसके बाद मंगलवार को सुबह से ही युवाओं और बच्चों की टोली गली-मोहल्लों में घूम कर एक-दूसरे को रंगतीं दिखाई दी। युवा जहां रंग-बिरंगे गुलाल का उपयोग कर रहे थे तो बच्चों की टोली पिचकारी और गुब्बारों के सहारे एक-दूसरे को रंग रही थी।
इस दौरान बड़ी संख्या में लोग सामूहिक रूप से विधायक उमाकांत शर्मा के निवास पर भी अनराव का रंग डालने के लिए पहुंचे। श्री शर्मा की मां रमादेवी शर्मा का कुछ समय पूर्व ही निधन हुआ है। इसके चलते बड़ी संख्या में नागरिक, भाजपा कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि अनराव का रंग डालने के लिए उनके निवास पर पहुंचे। यहां पर विधायक के साथ ही उनके बड़े भाई नलिनीकांत शर्मा और पूर्व मंत्री लक्ष्मीकांत शर्मा पर भी अनराव का रंग डाला गया। होली का यह उत्साह मंगलवार दोपहर तक कायम रहने के बाद बुधवार को भी सुबह से ही दिखाई देने लगा था। परम्परानुसार बड़ी संख्या में लोग सामाजिक स्तर पर अपने रिश्तेदारों, परिचितों और समाज बंधुओं के यहां पर होली का रंग डालने के लिए पहुंचे।