पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Ganjbasoda News Mp News Farmers Happy With Average Yield Of Gram And Lentils Threshing Work Continues

चने और मसूर की औसत उपज से किसान खुश, थ्रेसिंग का काम जारी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

_photocaption_गंजबासौदा| इन दिनों किसान मसूर और चने की फसल की कटाई कर फसल की थ्रेसिंग कर रहे हैं। किसान फसल को सुखाने का इंतजार नहीं कर रहे हैं। आसमान पर छाए बादलों को देख किसान कटी फसल को ज्यादा देर खेत में सूखने और रखने के पक्ष में नहीं हैं। थ्रेसिंग के बाद कहीं-कहीं अच्छी उपज तो कहीं औसत मिलने की जानकारी है। किसानों का कहना है कि बीच में काफी ठंड पड़ी है इससे कहीं मसूर और चने में पाले का असर दिखाई दिया है। इससे ज्यादा उपज नहीं निकली। थ्रेसिंग के बाद कई किसान कृषि मंडी में आने वाले दिनों में आवक बढ़ने की उम्मीद है। कई किसान इस बार उपज खेत में तैयार करने के बाद सीधे मंडी ला रहे हैं। इस कारण आवक में इजाफा हो रहा है। प्रगतिशील किसान दीपक जालौरी ने बताया कि नव दुर्गा पर्व तक गेहूं की आवक शुरू होने की संभावना है। जहां पहले बोवनी की गई की गई थी वहां कि फसल तैयारी की ओर अग्रसर होने लगी है। इसके चलते गेहूं के आने की उम्मीद है।*photocaption*
खबरें और भी हैं...