पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

रंग और गुलाल लगाकर मनाया त्योहार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कुरवाई| नगर सहित ग्रामीण अंचल में होलिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर नगर के मुख्य बाजार से जुलूस के रूप में नागरिकों ने एक दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दी। सभी जाति वर्ग के लोग एक साथ मिलकर समाज में एक रंग, एकता प्रेम सौहार्द का वातावरण बनाते हुए बस स्टैंड पहुंचे। एसडीएम गोपाल सिंह वर्मा अाैर तहसीलदार आशुतोष शर्मा ने इस मौके पर नागरिकों का स्वागत किया। साथ ही क्षेत्र के विधायक हरि सिंह सप्रे, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष गिरजेश साहू, पूर्व जिला पंचायत सदस्य पंचम लाल सप्रे, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अशोक राठौर, अधिवक्ता एवं समाजसेवी ओम प्रकाश आर्य गाे सेवा सदन भोंरासा के अध्यक्ष रघुवर दयाल साहू, पूर्व पार्षद सीताराम सैनी, निखिलेश सक्सेना अादि मुख्य रूप से उत्सव में उपस्थित रहे।
खबरें और भी हैं...