- Hindi News
- National
- Ganjbasoda News Mp News Festival Of Colors Celebrated With Peace Harmony Suggestions For Villagers In Meeting
शांति सौहार्द्र से मनाया रंगों का त्यौहार, बैठक में ग्रामीणों से लिए सुझाव
गंजबासौदा| ग्राम बरेठ चौकी में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान ग्रामीणों को होली व रंगपंचमी त्योहार को शांति व सौहार्द से मनाए जाने की बात कही ताकि गांव में शांति पूर्ण माहौल बना रहे। देहात थाना प्रभारी ब्रिजेन्द्र मर्सकोले ने बताया कि चौकी अंतर्गत आने वाले गांवों में सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में चौकी प्रभारी को निर्देशित किया गया है कि वह समय-समय पर गांव में भ्रमण कर व्यवस्था बनाए रखें साथ ही ग्रामीणों से भी सुझाव लिए गए ताकि शांति पूर्ण तरीके से रंगों का त्यौहार मनाया जा सके। ग्रामीणों ने कई शिकायतों से भी अवगत कराया जिनका मौके पर ही निराकरण किया गया ताकि ग्रामीणों को परेशान न होना पड़े।