पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

महोत्सव...होली के रंग में रंगी पठारी, गाए फाग गीत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पठारी| नगर में रंगों का महापर्व होली उत्सव, भाईदूज धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। लोगों ने सामूहिक रूप से एक दूसरे को प्रेम, स्नेह, सौहार्द और सद्भावना का रंग लगाकर गिले-शिकवे दूर कर एकता के पर्व में रंगे नजर आये।

नगर की परंपरा अनुसार श्री बड़ी माता मंदिर और श्री पठार वाले हनुमान मंदिर में विशेष पूजा अर्चना कर, होली की राख सभी भगवानों को चढ़ाकर फाग महोत्सव का शुभारंभ हुआ जिस का जुलूस श्री बड़ी माता मंदिर से प्रारंभ होकर साहू मोहल्ला, बस स्टैंड, श्री राम जानकी राजमंदिर, मुख्य बाजार, तालाब रोड गढ़ी मोहल्ला होते हुए नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए श्री करेली धाम होते हुए वापिस बड़ी माता मंदिर पहुंचकर समापन हुआ। रंगों की बौछार के बीच गुलाल अबीर से रंगे फगुआरे फाग गीत गाते हुए चल रहे थे इस होली उत्सव में युवा वर्ग डीजे की धुनों पर नाचते गाते झूम रहे थे व एक-दूसरे को रंग व गुलाल लगाकर के खुशी के सरोवर मे डूबे हुए थे।वहीं नगर के मुख्य सिद्ध स्थल क्षेत्र श्री
करेली धाम में श्री वीर हनुमान जी महाराज को रंग गुलाल चोला चढ़ाकर, लोगों ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगाया।

जलूस में सरपंच देवेंद्र सिंह ठाकुर, हिन्दू उत्सव समिति अध्यक्ष राजेश रिछारिया,राजेंद्र सिंह ठाकुर, कमलेश यादव, अरुण जैन, राजभान यादव, अमित सहेले, हरिनेश यादव, जसवंत सिंह यादव, डॉ सरित श्रीवास्तव, राहुल सिंघई, नितिन जैन, कमलेश साहू, नेतराम साहू, मनोज रिछारिया, राज किशोर ठाकुर सहित बड़ी संख्या में नगरवासी मौजूद थे। इस अवसर पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रधान आरक्षक मान सिंह यादव, एएसआई चंद्रभान सिंह राजपूत,अनंत सिंह बागड़ी, अपने पुलिस बल के साथ जलूस के दौरान पूरे समय मौजूद रहे।
खबरें और भी हैं...