फ्लैग मार्च में बांटे फूल और टॉफी के पैकेट
कोतवाली व देहात पुलिस द्वारा एसडीओपी ज्ञानप्रकाश अग्रवाल के नेतृत्व में रेलवे स्टेशन से फ्लैग मार्च निकाला गया। मार्च स्टेशन मार्ग, जयस्तंभ चौक, सावरकर चौक, गांधी चौक, जवाहर रोड़ होते हुए राजेन्द्र नगर स्थित देहात थाना परिसर में समाप्त हुआ। मार्च के दौरान काफी संख्या में पुलिस अधिकारी कर्मचारी शामिल हुए। पुलिस जवानों के साथ पुलिस वाहन भी चल रहे थे।
एसडीओपी ने बताया कि रंगों के त्यौहार होली व रंगपंचमी पर शहर में शांति व्यवस्था बनी रहे इसके चलते फ्लैग मार्च निकाला गया। इस दौरान नागरिकों से त्यौहार शांति पूर्ण तरीके व एकजुटता के साथ मनाए। त्यौहार पर शहर में सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम भी किए जा चुके हैं। फ्लैग मार्च के दौरान गांधी चौक पर महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिला अधिकारियों का एसडीओपी व देहात थाना प्रभारी ब्रिजेन्द्र मर्सकोले द्वारा पुष्पगुच्छ सौंप कर सम्मान किया।