पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Vidisha News Mp News For The First Time Holika Dahan Committees Will Give Message Of Environmental Protection From Go Wood

पहली बार गो काष्ठ से होगा होलिका दहन समितियां देंगी पर्यावरण संरक्षण का संदेश

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

होलिका दहन के लिए 20 क्विंटल से अधिक गो काष्ठ बांटी

रंग, उमंग और उत्सव का पर्व होली मंगलवार को धूमधाम से मनाई जाएगी। सोमवार की रात में शहर में डेढ़ सौ से ज्यादा स्थानों पर परंपरागत रूप से होलिका दहन किया जाएगा। इस बार होलिका दहन से पूर्व ही शहर में पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिखाई दे रहा है। शहर के पर्यावरण मित्र नीरज चौरसिया होलिका दहन के लिए गोबर कंडों और भूसा से निर्मित गो काष्ठ का वितरण कर रहे हैं। नीरज चौरसिया द्वारा स्वयं के खर्चे पर 20 क्विंटल गो काष्ठ मंगाकर शहर की विभिन्न होली समितियों को वितरित किया जा रहा है।

ताकि होलिका दहन में पेड़ों की लकड़ियों को जलाने से काफी हद तक रोका जा सके। नीरज चौरसिया ने बताया कि शहर की 20 से अधिक समितियां अन्य समितियों को गोकाष्ठ वितरित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि बालाजी मंदिर सेवा समिति कार्तिक चौक, श्री जी हवेली विठ्ठल नगर, सिंधी कालोनी झूलेलाल नगर होलिका दहन समिति सहित अन्य समितियों ने गो काष्ठ से होली जलाने की पहल की है।

होली पर रंग गुलाल उड़ाकर निकाला जाएगा जुलूस, मुर्खाधिकार की सवारी निकलेगी

हर साल की तरह इस बार भी होली पर शहर में विशाल रंगारंग जुलूस निकाला जावेगा, जिसमें मुर्खाधिराज की सवारी आकर्षण का मुख्य केंद्र रहेगी। इस आयोजन को लेकर रविवार को आदर्श होली उत्सव समिति के संरक्षण एवं पूर्व वित्त मंत्री राघवजी भाई के निवास पर एक बैठक रखी गई। इस बैठक में निर्णय लिया गया कि मंगलवार को होली पर माधवगंज कांच मंदिर से 10 बजे से जुलूस निकाला जाएगा। इस जुलूस के दौरान रंग व गुलाल से नगर वासियों को सराबोर कर होली की शुभकामनाएं दी जाएंगी। साथ ही यह भी निर्णय हुआ कि इस महापर्व को सभी लोग मिलजुलकर मनाया जाएगा। बैठक में आदर्श होली उत्सव समिति के संरक्षक राघवजी भाई, सनातन हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष अतुल तिवारी, पूर्व अध्यक्ष संजीव शर्मा, शिक्षाविद कालूराम पथिक, समाजसेवी रमेश अग्रवाल, नरनारायण शर्मा आदि मौजूद रहे। आदर्श होली उत्सव समिति द्वारा सनातन श्री हिंदू उत्सव समिति एवं जन चेतना मंच के सहयोग से यह जुलूस निकाला जाएगा।
खबरें और भी हैं...