पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Vidisha News Mp News Forget The Differences And Discrimination And Create An Atmosphere Of Social Harmony Poonam

मतभेद और मनभेद भुलाकर सामाजिक सौहार्दपूर्ण का माहौल तैयार करें: पूनम

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

विधायक शशांक भार्गव की प|ी और समाजसेवी पूनम भार्गव द्वारा स्थानीय शहनाई गार्डन में महिला होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। होली मिलन समारोह में शहर की महिलाओं ने बड़ी संख्या में एकत्रित होकर एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाओं का आदान-प्रदान किया।

कार्यक्रम में सर्वप्रथम गायत्री परिवार द्वारा मंगलाचरण उद्बोधन दिया गया। साथ ही राधिका मानस मंडल के आर्केस्ट्रा पर महिलाओं ने सुमधुर गीतों, भजनों एवं फाग पर नृत्य की प्रस्तुतियां दी। इस अवसर पर सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तर का भी आयोजन किया गया। इसमें लकी ड्रा के द्वारा विजेता महिलाओं को पुरस्कार प्रदान किए गए। पूनम भार्गव ने कहा कि होली के अवसर हम सभी मतभेद एव मन भेदों को भुलाकर समाज में सामाजिक सौहार्दपूर्ण वातावरण तैयार करने के लिए प्रयास करें। कार्यक्रम का संचालन प्रियदर्शनी राठौर, आरती शर्मा ने संयुक्त रूप से किया। आभार प्रदर्शन कंचन शर्मा ने किया। कार्यक्रम में गायत्री परिवार, राधिका मानस मंडल, सर्व ब्राह्मण परशुराम महिला मंडल, राजपूत समाज महिला मंडल, सिंधी पंचायत महिला मंडल, यादव समाज महिला मंडल, पंजाबी समाज महिला मंडल, आर्या क्लब, वी क्लब की महिला सदस्यों सहित शहर की अनेक समाजसेवा के क्षेत्र में कार्यरत महिलाएं बड़ी संख्या में उपस्थित रही।

तीज-त्योहार हमारी मजबूत सांस्कृतिक धरोहर के प्रतीक: टंडन

विदिशा| शुक्रवार शाम को श्री बाढ़ वाले गणेश मंदिर परिसर रंगई में नपाध्यक्ष मुकेश टंडन और नगरपालिका के तमाम अधिकारियों और कर्मचारियों की मौजूदगी में होली मिलन समारोह का आयोजन धूमधाम से किया गया। कार्यक्रम में शहर के सभी गणमान्य लोगों को आमंत्रित किया गया था। इस मौके पर आर्केस्ट्रा टीम ने लोक गीतों की सुंदर प्रस्तुति दी। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया। होली मिलन समारोह में नपाध्यक्ष मुकेश टंडन गणेश मंदिर के गेट के पास सभी आगंतुकों को चंदन का तिलक लगाकर और गले मिलकर स्वागत कर रहे थे। इसके बाद सभी लोग एक दूसरे से गले मिलकर एक दूसरे को होली की बधाई दे रहे थे। मंच से गीतों की प्रस्तुति के साथ कवि सम्मेलन का आयोजन भी किया गया। इसमें शहर के कवि उदय ढोली सहित अन्य लोगों ने भी अपना कविता पाठ किया। इस मौके पर नपाध्यक्ष मुकेश टंडन ने कहा कि तीज-त्योहार ही हमारी समृद्ध भारतीय संस्कृति की धरोहर और विरासत के प्रतीक हैं। होली के त्योहार से हमें यही सीख मिलती है कि हमें आपसी बैर-भाव भुलाकर एक दूसरे को गले लगाना चाहिए। कार्यक्रम में भाजपा नेता अरविंद श्रीवास्तव, पार्षद राजेश राय, केके गुप्ता सहित नपा के अधिकारियों और कर्मचारियों की टीम मौजूद थी।

महिलाओं ने एक दूसरे को लगाया गुलाल, होली की दीं शुभकामनाएं


महिला होली मिलन समारोह का आयोजन में गीत प्रतियोगिता के दौरान दिए पुरस्कार गुलाल लगाकर खेली होली।
खबरें और भी हैं...