पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Lateri News Mp News Foundation Stone And Inauguration Of 29 Construction Works At A Cost Of Seven Crore Rupees

सात करोड़ रुपए की लागत से 29 निर्माण कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शहर सरकार आपके द्वार कार्यक्रम रलटेरी के उत्कृष्ट विद्यालय में आयोजित

शहर सरकार आपके द्वार कार्यक्रम रविवार काे लटेरी के उत्कृष्ट विद्यालय में आयोजित किया गया। इसमें प्रभारी मंत्री हर्ष यादव, विदिशा विधायक शशांक भार्गव, पूर्व विधायक निशंक जैन, पूर्व विधायक गोवर्धन लाल उपाध्याय, कांग्रेस की नेत्री मसर्रत शाहिद सहित कई कांग्रेसी नेता मौजूद थे।

कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री दोपहर 3:45 बजे पहुंचे। यहां उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। वही नटेरन एवं लटेरी की गौशालाओं का लोकार्पण भी किया। प्रभारी मंत्री का स्वागत कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने किया।

साथ ही कांग्रेस के लटेरी के ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जंडेल सिंह जादौन एवं उपाध्यक्ष मनोज अग्रवाल सहित अन्य लोगों द्वारा भी मुख्य अतिथियों का स्वागत किया गया। इस मौके पर प्रभारी मंत्री ने 7 करोड़ रुपए की लागत से 29 निर्माण कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इसके बाद कांग्रेस नेत्री मसर्रत मसर्रत शाहिद ने लोगों को संबोधि तकरते हुए कहा कि ऐसे कई लोग हैं जो भारतीय जनता पार्टी से मिलकर लटेरी क्षेत्र का विकास नहीं होने दे रहे हैं। पूर्व विधायक गोवर्धन लाल उपाध्याय ने भी कांग्रेस सरकार की योजनाओं के बारे में लोगों को बताया।

खबरें और भी हैं...