16 मार्च को लगेगा निशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर
बेगमगंज| सेवा सदन नेत्र चिकित्सालय द्वारा जीव सेवा संस्थान अंधत्व निवारण समिति एवं नेत्रदान समिति बेगमगंज के संयुक्त तत्वावधान में निर्धन नेत्र रोगियों के लिए निशुल्क नेत्र रोग निदान और मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर सोमवार 16 मार्च को सिविल अस्पताल में आयोजित किया जा रहा है। जिसमें नेत्र रोगियों की जांच सुबह दस बजे से दोपहर एक बजे तक की जाएगी। शिविर में डाॅ. प्रेरणा उपाध्याय, डाॅ. रश्मि आॅप्टे, डाॅ. समता पटेल, डाॅ. मानसी किशनानी, डाॅ. रिद्धिमा देशपांडे, डाॅ. कविता, डाॅ. अर्चना बंसल आिद शामिल रहेंगे।