- Hindi News
- National
- Vidisha News Mp News Freedom Fighters Will Install The Statue Of Queen Lakshmibai With Their Honor Fund
अपनी सम्मान निधि से महारानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा लगवाएंगे स्वतंत्रता सेनानी
विदिशा| शहर के वयोवृद्ध स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रघुवीरचरण शर्मा शासन से मिलने वाली अपनी सम्मान निधि से महारानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा भी लगवाएंगे। इससे पहले वे नेताजी सुभाषचंद्र बोस और चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमाएं लगवा चुके हैं। अब जल्द ही महारानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा लगवाई जाएगी। इसके लिए प्रशासन के सहयोग से किसी सार्वजनिक स्थान का चयन किया जाएगा। इससे पहले स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शहर में हिंदी भवन, शहीद ज्योति स्तंभ सहित करीब एक दर्जन जनहित के निर्माण कार्यों में 25 लाख रुपए से अधिक की राशि खर्च कर चुके हैं। 95 साल की उम्र में भी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रघुवीरचरण शर्मा पूरे उत्साह के साथ देशभक्तिपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होते हैं। इस संबंध में स्वतंत्रता सेनानी श्री शर्मा ने बताया कि, नपाध्यक्ष मुकेश टंडन, विधायक शशांक भार्गव, अनुमा आचार्य सहित शहरवासियों के सहयोग से नेताजी सुभाषचंद्र बोस और चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमाएं लगवा चुके हैं। अब उनकी इच्छा है कि शहर में जल्द ही महिलाओं की प्रेरणास्रोत महारानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा भी जल्द लगवा सकें।