- Hindi News
- National
- Vidisha News Mp News From Sanchi You Will Be Able To Reach Dholkheri Directly On Ashoknagar Road Via Udayagiri From April 15 A 10 Km Round Will Be Avoided
सांची से उदयगिरी होकर सीधे अशोकनगर रोड पर ढोलखेड़ी तक पहुंच सकेंगे, 15 अप्रैल से 10 किमी का चक्कर बचेगा
दोनों तरह से निकल सकेंगे वाहन :7 मीटर है ब्रिज की चौड़ाई
}एप्रोच रोड बनाने का काम अंतिम चरण में
}120 मीटर लंबा है ब्रिज 16 करोड़ की लागत
उदयगिरी से ढोलखेड़ी के बीच में बैस नदी पर 16 करोड़ की लागत से 4 पिलर वाला 120 मीटर लंबा नया हाई लेवल ब्रिज बनकर तैयार हो गया है। बैस नदी के नए ब्रिज की एप्रोच रोड बनाने की बाधा दूर हो गई है। सेतु निगम ने किसानों को जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बांट दिया है। इस कारण अब पुल के दोनों ओर एप्रोच रोड बनाने का काम चालू कर दिया गया है।
एप्रोच रोड तैयार होते ही आगामी 15 अप्रैल से पुल से आवागमन चालू कर दिया जाएगा। इससे लोगों का 10 किमी तक का चक्कर बचेगा। इस पुल के चालू होते ही सांची से उदयगिरी होकर सीधे अशोकनगर रोड पर ढोलखेड़ी तक पहुंच सकेंगे। इसमें पुल के दोनों ओर 150-150 मीटर की एप्रोच रोड बनाने का काम अंतिम चरण में चल रहा है। इसके बाद लोगों को सुविधा मिलने लगेगी।
अभी वाहन चालक और पयर्टक सांची से विदिशा होकर उदयगिरी और स्टेट हाईवे में ढोलखेड़ी तक 20 किमी का चक्कर लगाते हैं
किसान नहीं करने दे रहे थे एप्रोच रोड का निर्माण
साइट इंजीनियर आशुतोष त्रिपाठी ने बताया कि एप्रोच रोड बनाने के लिए करीब एक दर्जन किसानों की जमीन का अधिग्रहण किया गया था। इसमें से 2 किसानों को उनकी जमीन का मुआवजा नहीं मिल सका था। इस कारण वे एप्रोच रोड का निर्माण कार्य नहीं कर पा रहे थे। इस पर सेतु निगम के अधिकारियों की पहल पर दोनों किसानों को 20 लाख से अधिक का मुआवजा बांट दिया गया है। इसकी मुआवजा राशि वितरण को लेकर जो विवाद था, उसे सुलझा लिया गया है। किसानों को मुआवजा वितरित करने के बाद एप्रोच रोड निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। आगामी 15 अप्रैल तक लोगों को इस नए पुल की सौगात मिल जाएगी।
ये काम है बाकी
ये काम है बाकी
चालकों की ईंधन के साथ समय की भी होगी बचत
इस संबंध में नपाध्यक्ष मुकेश टंडन ने बताया कि बैस नदी का यह नया पुल हाइवे पर धतुरिया से ढोलखेड़ी को जोड़ेगा। अभी जो वाहन चालक और पर्यटन सांची से विदिशा होकर उदयगिरी और स्टेट हाइवे में ढोलखेड़ी तक 20 किमी का चक्कर लगाकर जाते हैं, अब वे सीधे सागर रोड बायपास से सांची से होकर उदयगिरी और वहां से बैस नदी का पुल पार करके सीधे ढोलखेड़ी हाइवे तक पहुंच सकेंगे। लोगों के वाहनों का ईंधन भी बचेगा। वाहन चालकों को उदयगिरी और अशोकनगर रोड जाने के लिए विदिशा नहीं आना पड़ेगा। वाहन चालक सीधे सांची से अशोकनगर रोड पर निकल सकेंगे।
सेतु निगम द्वारा बैस नदी पर नए पुल का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है। इसके निर्माण में 16 करोड़ रुपए की लागत आई है। दोनों ओर एप्रोच रोड की लंबाई 300 मीटर तक है। इसके अलावा चौड़ाई 7 मीटर रखी गई है। इससे दोनों ओर से वाहन आसानी से निकल सकेंगे।