पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Vidisha News Mp News Goshala Will Open A Joint Account 36 Monitoring Officers Are Responsible

गोशाला का खुलेगा ज्वाइंट अकाउंट, 36 की निगरानी अफसरों के जिम्मे

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

विदिशा| गोशालाओं के निर्माण कार्यों की समीक्षा कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने एक बैठक में की। उन्होंने कहा कि गौ-शाला संचालन के लिए जो कांसेप्ट निर्धारित किया गया है, उसके अनुरूप कार्यों का क्रियान्वयन जनपद पंचायतों के सीईओ अनिवार्य रूप से करें। पहले चरण में 36 में से 10 गोशालाओं का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है। अन्य गोशालाओं का निर्माण कार्य भी तेजी से चल रहा है। उन्होंने प्रत्येक गो-शाला के लिए पांच-पांच गो सेवकों को चिन्हित करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि जिले की सभी 36 गो-शालाओं की निगरानी रखने के लिए अधिकारियों को एक-एक गो-शाला आवंटित की गई है। गोशाला आवंटित कर उन्हें नोडल, समन्वय अधिकारी का दायित्व सौंपा गया है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक गो-शाला समिति की पहली बैठक नोडल अधिकारियों की उपस्थिति में हो। गो-शाला का बैंक खाता अध्यक्ष एवं समिति के सचिव का ज्वाइंट हो।
खबरें और भी हैं...