पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sironj News Mp News Grp Staff Said The Dilapidated Sp Of The Police Station Will Shift On Platform 1

जीआरपी स्टाफ बोला- थाने का भवन जर्जर एसपी ने कहा प्लेटफार्म-1 पर करेंगे शिफ्ट

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
औचक निरीक्षण पर आए एसपी ने सर्कुलेटिंग एरिया का किया निरीक्षण

पुराना जब्त माल डिस्पोजेबल करो

एसपी सगर ने थाने के माल खाने में रखा सामान भी देखा। इस दौरान एसपी ने काफी पुराना हो चुका जब्त सामान को नियमानुसार डिस्पोजेबल करने के निर्देश दिए। प्लेटफार्म का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने प्लेटफार्म से जुड़ी सुरक्षा व्यवस्था को देखा। प्लेटफार्म के निरीक्षण के बाद एसपी ने थाने के पास बनाए गए सर्कुलेटिंग एरिया का भी निरीक्षण किया। एसपी सगर करीब दो घंटे तक इस निरीक्षण के दौरान यहां पर रहे। इसके बाद वे रवाना हो गए।

विदिशा| राकेश कुमार सगर एसपी रेलवे पुलिस शनिवार को विदिशा औचक दौरे पर आए। उनके दौरे की जीआरपी स्टॉफ को भनक तक नहीं थी। जैसे ही एसपी राकेश कुमार सगर थाने पहुंचे स्टॉफ में हड़कंप की स्थिति बन गई। एसपी सगर ने थाने के पूरे परिसर का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाने परिसर के विभिन्न कक्षों सहित मालखाना का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को देखा। इस दौरान एसपी को भले ही व्यवस्था ठीक मिली लेकिन खुद जीआरपी स्टॉफ ने भवन संबंधी समस्याओं को उनके सामने रखा। जीआरपी स्टॉफ ने एसपी को बताया कि थाने का भवन काफी पुराना होकर जर्जर घोषित हो चुका है। इस भवन में बारिश के दौरान पानी भरने की समस्या भी जीआरपी स्टॉफ ने एसपी को बताई। इस पर एसपी ने जीआरपी थाने को रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म-1 पर शिफ्ट करने की बात कही। थाने की शिफ्टिंग के संबंध में जरूरी कदम उठाने का भी उन्होंने आश्वासन दिया।
खबरें और भी हैं...