पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

हाेलिका दहन आज: शाम 6.30 से रात 10 बजे तक का समय अति शुभ

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

विदिशा|किरी मोहल्ला स्थित रघुनाथ मंदिर के पुजारी पं नारायण प्रसाद शर्मा ने बताया कि सोमवार की शाम 6.30 बजे से रात 10 बजे तक होलिका दहन के लिए अति शुभ होगा। फाल्गुन शुक्ल अष्टमी से फाल्गुन पूर्णिमा तक होलाष्टक माना जाता है, जिसमें शुभ कार्य वर्जित रहते हैं। पूर्णिमा के दिन होलिका-दहन किया जाता है। इसके लिए मुख्यत दो नियम ध्यान में रखने चाहिए। पहला, उस दिन ‘’भद्रा’’ न हो। भद्रा का दूसरा नाम विष्टि करण भी है, जो कि 11 करणों में से एक है। एक करण तिथि के आधे भाग के बराबर होता है। दूसरी बात, पूर्णिमा प्रदोषकाल-व्यापिनी होनी चाहिए। उस दिन सूर्यास्त के बाद के तीन मुहूर्तों में पूर्णिमा तिथि होनी चाहिए।
खबरें और भी हैं...