- Hindi News
- National
- Sironj News Mp News Hindu Festival Committee Will Conduct A Procession Of Rangpanchami
हिन्दू उत्सव समिति निकालेगा रंगपंचमी का जुलूस
सिरोंज| रंगपंचमी के अवसर पर हिन्दू उत्सव समिति द्वारा नगर में परम्परागत जुलूस निकाला जाएगा। यह जानकारी देते हुए हिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष ओम सोनी ने बताया कि समिति द्वारा हर साल रंगपंचमी पर हुरियारों का जुलूस निकाला जाता है।
परम्परानुसार इस बार भी यह जुलूस समिति द्वारा निकाला जाएगा। जो सुबह 9 बजे कस्टम पथ से शुरू होगा। जुलूस में रंग-गुलाल के साथ ही ढोल की व्यवस्था भी समिति द्वारा की जाएगी। हुरियारों का यह जुलूस नगर कठाली बाजार, सर्राफा बाजार, कपड़ा बाजार, चांदनी चौक, राज बाजार, पुराना बस स्टैंड तथा हाजीपुर से होते हुए बासौदा नाका चौराहे पर पहुंच कर समाप्त होगा।