पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sironj News Mp News Holi Burned With Gunfire At Hanuman Ghat In Panchkuiya

पंचकुईया स्थित हनुमान घाट पर बंदूक से फायर कर जलाई होली

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पांच दिन तक ड्रोन कैमरे से होगी शहर की निगरानी

सिरोंज| सोमवार को नगर 35 से अधिक स्थानों पर होलिका दहन हुआ। मंदिरों के साथ ही प्रमुख स्थलों होलिका दहन के लिए युवाओं की टोली सुबह से ही सक्रिय हो गई थीं। पंचकुईया स्थित हनुमान घाट पर रात 10.30 बजे होलिका दहन किया गया। पूजन के उपरांत माथुर परिवार के सदस्य ने बंदूक से फायर कर होलिका दहन के लिए अग्नि प्रज्ज्वलित की और इसके बाद इसी आग से होलिका का दहन किया गया।

यह परंपरा नवाबी काल से चली आ रही है। इसके पहले नगर के मध्य में स्थित प्रतिष्ठित मदनमोहन सरकार के दरबार में सरकार के सेवक नवनीत महाराज ने होलिका की पूजा करने के बाद श्रद्धालुओं को होलिका दहन की कथा से भी अवगत कराया। करीब 15 फीट ऊंची कंडों की होली का दहन किया गया। टीआई शकुंतला बामनिया ने बताया कि होली के पांच दिवसीय त्योहार पर सुरक्षा व्यवस्था बनाने रखने के लिए पुलिस द्वारा व्यापक प्रबंध किए गए हैं। जिले से अतिरिक्त सुरक्षा बल सिरोंज में बुलाया गया है। इसके साथ ही ड्रोन कैमरे से शहर की निगरानी की जा रही है।
खबरें और भी हैं...