पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Lateri News Mp News Holi Milan Oath Administered To The Office Bearers Of Journalist Federation

होली मिलन... पत्रकार महासंघ के पदाधिकारियों को दिलाई शपथ

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सिरांेज| पत्रकार महासंघ सिरोंज के नव चयनित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह और होली मिलन समारोह संस्कार गार्डन में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में पहुंचे एसडीएम अनिल सोनी ने महासंघ के अध्यक्ष रोहिताश्व शर्मा, उपाध्यक्ष अजमल शेर खान, सचिव सुरेन्द्र रघुवंशी, कोषाध्यक्ष शोभित शर्मा और मीडिया प्रभारी पूरन साहू को शपथ दिलाई। महासंघ के संरक्षक लक्ष्मणसिंह कटियार ने भूमिका वक्तव्य का वाचन किया। विधायक प्रतिनिधि रमेश यादव, कांग्रेस नेता अशोक यादव, सपा नेता असलम गौरी, कामरेड अब्दुल रज्जाक खान, बसपा नेता मुबारक अली और भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष पारस तारण ने भी संबोधित किया। इसके उपरांत लोगों ने एक-दूसरे को तिलक लगा कर होली की बधाई भी दी।
खबरें और भी हैं...